{"_id":"6094137e8ebc3ecfc918a561","slug":"movement-on-the-streets-business-done-behind-the-shops-balrampur-news-lko577083984","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के छठवें दिन दुकानों पर लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के छठवें दिन दुकानों पर लटके ताले
विज्ञापन
बलरामपुर। लॉकडाउन के छठवें दिन गुरुवार को भी दुकानों पर ताले लटके रहे। प्रशासन की तरफ से लॉकडाउन के दौरान लोगों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। हालांकि प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोगों का घरों से बाहर निकलना थम नहीं रहा है।
लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण के रफ्तार में कमी आने की संभावनाएं नहीं दिख रही हैं। प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि कोरोना से लड़ाई में साथ दें और लॉकडाउन में बेवजह घरों से बेवजह बाहर न निकलें।
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने के लिए शासन की तरफ से जिले में 10 मई की प्रात: सात बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के छठवें दिन गुरुवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सभी दुकानों के शटर पर ताले लटके नजर आए पर पीछे के गेट से व्यापारियों ने कारोबार जारी रखा।
विज्ञापन
वहीं सड़कों पर खूब चहल-पहल रही। लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखा। सड़कों पर वाहनों की भरमार रही। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद प्रशासन ने थोड़ी सख्ती दिखाई और सड़कों पर घूमने वालों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा।
दिन भर में जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस ने 83 लोगों के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में 55,500 रुपये का जुर्माना ठोंका। प्रशासन की सख्ती के चलते दोपहर के बाद सड़कें सूनी दिखने लगीं।
डीएम श्रुति ने बताया कि छह मई की प्रात: सात बजे तक लगा कोरोना कर्फ्यू 10 मई की प्रात: सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान बिजली विभाग के मीटर रीडरों, विद्युत बिल जमा करने वाले कर्मियों व विद्युत अनुरक्षण से संबंधित कर्मियों को पूरे जिले में कार्य करने की अनुमति दी गई है।