फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mound collapses due to erosion, two brothers die after being buried under the soil

Balrampur News: कटान से ढहा टीला, मिट्टी में दबकर दो भाइयों की मौत

Sun, 28 Sep 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Mound collapses due to erosion, two brothers die after being buried under the soil
हरैया सतघरवा। धोबैनिया नाले की कटान की मिट्टी ढहने से शनिवार को दो मासूम सगे भाइयों की दबकर मौत हो गई। दोनों भाई शाम चार बजे घास काटने गईं दादी के साथ गए थे। इसी दौरान मिट्टी का टीला ढहने से दोनों दब गए।
विज्ञापन

गिरगिटही गांव निवासी अकराबुल ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां जैशनाज शनिवार शाम को धोबैनिया नाले के किनारे घास काटने गई थीं। आठ वर्षीय पौत्र रशीद और छह वर्षीय अरियान भी अपनी दादी के साथ चले गए। कटान के चलते मिट्टी के टीले में दरार पड़ गई थी। इसके चलते टीला अचानक ढह गया और जैशनाज, रशीद व अरियान मिट्टी से दब गए। जैशनाज ने किसी तरह मिट्टी से निकलकर शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन मिट्टी हटाकर बच्चों को निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। बच्चों के शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देर शाम गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुजुर्ग जैशनाज घटना के बाद से सदमे में हैं। थानाध्यक्ष हरीश सिंह का कहना है कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन


लाडलों की मौत से गम में डूबा परिवाररशीद और अरियान घर के लाडले थे। दोनों पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी आगे रहते थे। परिजन बताते हैं कि रशीद डॉक्टर बनना चाहता था। जबकि छोटा अरियान पायलट बनने का सपना देखता था। दोनों की मौत से परिवारीजन सदमे में डूब गए हैं। पिता अकराबुल की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मासूमों की मौत से गांव के लोग भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल डराता है धोबैनिया नाला

गांववालों का कहना है कि धोबैनिया नाला हर साल कटान से तबाही मचाता है। नाले में उफान से कई बीघे जमीन पहले ही पानी में समा चुकी है। बारिश के बाद कटान और खतरनाक हो जाती है। गांव के लोग प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed