फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   motor chalaan up government

Balrampur News: 53,754 वाहन स्वामियों का 6.5 करोड़ शमन शुल्क माफ

Sat, 10 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
motor chalaan up government
ओंकार तिवारी
विज्ञापन

बलरामपुर। योगी सरकार की ओर से वाहनों का पुराना चालान माफ किए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इससे जिले के 53,754 वाहन स्वामियों का साढ़े छह करोड़ रुपये से अधिक का शमन शुल्क माफ हो गया है।
न्यायालय से आदेश मिलने पर यातायात विभाग ने पोर्टल पर लंबित पुराने ई-चालनों के विवरण को हटाना शुरू कर दिया है। 2019 से 2021 के बीच हुई इस कार्रवाई में सर्वाधिक मामले बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के हैं।सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विभाग ने वर्ष 2019 में ई-चालान व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत ट्रैफिक व पुलिस विभाग के कर्मचारी यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के नंबर प्लेट की फोटो खींच कर ई-चालान कर देते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बीते दिनों वर्ष 2019 से 2021 तक के सभी लंबित वाहन चालानों को माफ कर दिया है। अब वाहन स्वामियों को दिसंबर 2021 से पहले हुए ई-चालान का शमन-शुल्क नहीं जमा करना पड़ेगा। इसका लाभ जिले में 53,754 वाहन मालिकों को मिला है। इसमें पहले नंबर पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने, दूसरे नंबर पर बिना लाइसेंस के वाहन चलाने और तीसरे नंबर पर नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले चालक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में मई तक कोई ई-चालान नहीं हुआ
वर्ष 2019 में मई महीने तक जिले में कोई ई-चालान नहीं हुआ था। जून से दिसंबर 2019 तक जिले में चालान हुए कुल वाहनों में से 5,269 पर 85 लाख 8700 रुपये का शमन शुल्क बकाया है। जनवरी से दिसंबर 2020 में 24, 114 वाहनों पर दो करोड़ 88 लाख, 60,556 रूपये और जनवरी से दिसंबर 2021 में 24,371 वाहनों पर कुल दो करोड़ 77 लाख 89 हजार का शमन शुल्क बकाया है। यातायात कर्मी बताते हैं कि इनमें से कुछ चालान न्यायालय से निस्तारित तो हो चुके हैं, लेकिन आदेश न मिलने के कारण उन्हें पोर्टल से हटाया नहीं जा सका है।
इनसेट
हटाया जा रहा पुराने चालान का विवरण
न्यायालय से आदेश मिलने पर सरकार के निर्देश पर 2019 से 2021 के बीच लंबित चालान का विवरण ई-चालान पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- हरिशचंद्र भारती, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed