फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Moon moon, today Eid will be celebrated with simplicity

चांद का हुआ दीदार, आज सादगी से मनाई जाएगी ईद

Thu, 13 May 2021 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Moon moon, today Eid will be celebrated with simplicity
बलरामपुर। एक माह से रोजा रखने वाले अकीदतमंदों को ईद के चांद का दीदार हो गया। कोरोना काल के चलते लोग इस बार भी घरों में सद्मदगी के साथ 14 मई ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर जिले के कोतवाली व थानों में धर्म गुरुओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक करके कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने की अपील की जा रही है। बैठक में मौजूद लोगों ने भरोसा दिलाया कि सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व सीओ आरआर सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को कोतवाली परिसर में नगर के मौलाना, काजी व संभ्रांत नागरिकों के साथ हुई बैठक में नर्णय लिया गया कि ईद पर सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने सुझाव दिया कि मस्जिदों से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ईद मनाने के लिए सभी लोगों स अपील की जाए। कोरोना महामारी को हराने के लिए सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। इस वर्ष भी ईद कोरोना प्रोटोकाल के तहत मनाई जाने पर सहमति जताई गई।
एसडीएम ने बैठक में स्वरचित कविता घर में रहे, सुरक्षित रहें सुनाई जिसकी लोगों ने सराहना की। बिना काम के बाहर न घूमों, दो गज दूरी रहो बनाई। हाथ धुलो और मास्क लगाओ, नहीं करो अब कोई ढिलाई। है संकट घनघोर सामने, इससे अब न डरना है।
कोविड प्रोटोकाल मानकर, इससे अब तो लड़ना है। जीवन से न बड़ा है कुछ भी, बात यही लो गांठ लगाई। सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण मिश्र की मौजूदगी में नगर व देहात कोतवाली में मौलाना, काजी व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर घरों में सादगी के साथ ईद मनाने की अपील की गई।
बैठक में नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली सहित मौलाना, काजी व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। डीएम व एसपी के निर्देश पर तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह व सीओ उदयराज सिंह ने मौलाना, काजी व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर घरों में ईद मनाने की सलाह दी।

कोतवाली गैसड़ी व जरवा के साथ थाना पचपेड़वा, गौरा चौराहा, हरैया, ललिया, महराजगंज तराई, सादुल्लाहनगर व रेहरा बाजार में भी मौलाना, काजी व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर प्रभारी निरीक्षकों ने घरों में ईद मनाने की सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed