फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Monitoring committee made villagers aware

निगरानी समिति ने ग्रामीणों को किया जागरुक

Sun, 16 May 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committee made villagers aware
बलरामपुर। निगरानी समिति की तरफ से ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया गया। सदर ब्लॉक के जबदहा गांव में कोरोना महामारी से बचाव के लिए ग्रामीणों को मास्क व साबुन बांटा गया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अपील की गई।
विज्ञापन

सीडीपीओ सदर राकेश कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि उन्होंने जबदहा गांव में निगरानी समिति के सदस्य ग्राम प्रधान, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के संबंध में जागरुक किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ-साथ ग्रामीणों को साबुन से बार-बार हाथ धोने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मास्क व साबुन का वितरण भी किया गया। कोरोना से बचाव के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, भांप लेना, काढ़ा का नियमित सेवन करना, कोल्डड्रिंक व ठंडे खाद्य पदार्थ से परहेज करना, खांसी, बुखार, जुकाम से ग्रसित होते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के पॉजिटिव आने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा जरुर लें। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं। बाल विकास विभाग व हेल्थ विभाग से जुड़ी जानकारी के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed