फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Monitor stolen from hospital's OPD

Balrampur News: अस्पताल की ओपीडी से मॉनीटर चोरी

Mon, 24 Apr 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Monitor stolen from hospital's OPD
बलरामपुर। जिला मेेमोरियल चिकित्सालय की ओपीडी से दोपहर में मॉनीटर चोरी हो गया है। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



बीते दिनों अस्पताल की ओपीडी कक्षा संख्या नौ में लगे कंप्यूटर का मॉनीटर चोरी हो गया था। सीसीटीवी में हुई रिकाॅर्डिंग के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो चोर ओपीडी में आए। एक व्यक्ति बरामदे में खड़े होकर लोगों को देखने लगा, जबकि दूसरे व्यक्ति ने कमरे में घुसकर मॉनीटर निकाल लिया और उसे लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन



अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकाॅर्ड हो गई है। प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed