फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mohammad Akbar became head by winning by 12 votes

मोहम्मद अकबर ने प्रधान पद पर 12 वोटों से दर्ज की जीत

Tue, 11 May 2021 08:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Akbar became head by winning by 12 votes
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में औरहवा ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर वोटों की काउंटिंग कराई गई। काउंटिंग में प्रधान पद के नौ दावेदारों के भाग्य का फैसला हुआ।
विज्ञापन

बीते नौ मई को ग्राम पंचायत के पांच बूथों पर वोटिंग के दौरान 3855 की तुलना में 2188 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव की सरकार चुनी। मोहम्मद अकबर ने 12 वोटों से जीत दर्ज कर औरहवा ग्राम पंचायत के प्रधान बने हैं। औरहवा ग्राम पंचायत में एक प्रत्याशी की मौत हो जाने से 26 अप्रैल को मतदान नहीं हो सका था।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत पचपेड़वा संजीव कुमार कैराती ने बताया कि मंगलवार को काउंटिंग के दौरान ग्राम पंचायत औरहवा के ग्राम प्रधान पद के दावेदार मोहम्मद अकबर को 545 मत प्राप्त हुए जबकि दूसरे नंबर के प्रमुख विपक्षी जहरूद्दीन को 533 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अकबर ने प्रधान पद पर 12 वोटों से जीत दर्ज की है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति के निर्देश पर मोहम्मद अकबर को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है। मोहम्मद अकबर ने जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए कहा कि गांव के विकास में हर संभव प्रयास करेंगे।
नवनिर्वाचित प्रधान कोरोना महामारी के दौरान गांव के लोगों को सतर्कता व संयम बरतने की अपील की। तीसरे प्रत्याशी मकसूद अहमद को 410, चौथे प्रत्याशी बाबूलाल को 359, पाचवें प्रत्याशी दिलीप कुमार को 175 व छठवें प्रत्याशी हरीश वर्मा को 88 वोट मिले।

7वें प्रत्याशी मोहम्मद मजहर को 24, 8वें प्रत्याशी शौकत को छह व 9वें प्रत्याशी सकीमुननिशा को सिर्फ एक वोट मिला है। पांच बूथों पर मतदान कराया गया था जिसमें 3855 की तुलना में 2188 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग कर अपने गांव का प्रधान चुना है। विभिन्न गलतियों के कारण 49 वोट खारिज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed