{"_id":"663e779a3f946165c30a96c6","slug":"modi-will-roar-from-shravasti-not-from-balrampur-balrampur-news-c-99-1-slko1018-109562-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बलरामपुर से नहीं श्रावस्ती से हुंकार भरेंगे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बलरामपुर से नहीं श्रावस्ती से हुंकार भरेंगे मोदी
Sat, 11 May 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 11 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। संसदीय चुनावी अभियान को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब बलरामपुर के बजाए श्रावस्ती में जनसभा करेंगे। भाजपा की स्थायी इकाई ने मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के लिए कोयलरा में तय भूमि पर कार्यक्रम तय किया था। इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई थी, इसी बीच सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल परिवर्तित कर श्रावस्ती कर दिया गया है। जनसभा 16 मई होगी।
श्रावस्ती संसदीय सीट में दो विधानसभाएं श्रावस्ती जिले की हैं और वहां से बीते संसदीय चुनाव 2019 में भाजपा को हार मिली थी। इससे वहां पर पीएम के कार्यक्रम की जरूरत भी बताई जा रही थी। इसके अलावा बलरामपुर के कोयलरा में स्थित स्थल के पास से 33 हजार हाईटेंशन लाइन गुजरी है, जिसे इतने कम समय में हटाया जाना संभव नहीं था। स्थल की पटाई का कार्य भी कराया जाना था। इन स्थितियों को देखते हुए कार्यक्रम श्रावस्ती जनपद में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चाइना मंदिर के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय किया गया है। वहां शनिवार से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल परिवर्तित हुआ है।