{"_id":"6478de6c65b98b5d4809e196","slug":"modi-governments-achievements-were-counted-in-the-meeting-of-senior-workers-balrampur-news-c-13-1-267833-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में गिनाई गई मोदी सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में गिनाई गई मोदी सरकार की उपलब्धियां
Thu, 01 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
-बलरामपुर के श्रीकृष्ण गौशाला सहियापुर में वरिष्ठ भाजपाईयों को सम्मानित करते विधायक कैलाश नाथ श
हरैया सतघरवा(बलरामपुर)। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण गौशाला सहियापुर में वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की इस बैठक में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व भाजपा की पट्टिका भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है, तब से भारत चहुमुखी विकास की तरफ अग्रसर है। सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर चलते हुए सरकार सभी वर्ग के लोगों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि मोदी सरकार लोक कल्याण के लिए तमाम योजनाओं का संचालन कर रही हैमो। दी सरकार ने नौ वर्षों में जितना कार्य किया है, उससे देश के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग अचंभित हैं। हर तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा नेतृत्व क्षमता का डंका बज रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, जिला महामंत्री विष्णुदेव गुप्त व शिव प्रसाद आदि ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता राघवराम पांडेय, डॉ. हुकुम सिंह, बृजगोपाल पांडेय, महंत राम गुप्त, बुद्धिसागर अवस्थी व पंकज सिंह आदि को सम्मानित भी किया गया।