फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Modi government is a puppet in the hands of capitalists

पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली है भाजपा

Tue, 28 Dec 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Modi government is a puppet in the hands of capitalists
बलरामपुर। भाजपा की डबल इंजन सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कुठपुतली बनकर रह गई है। भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी अपने चरम पर है। पेट्रोल-डीजल का दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। भाजपा की नीतियों से जनता ऊब चुकी है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की तरफ से निकाली गई जन संदेश यात्रा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश में महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए दिनरात काम कर रही हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की नीतियों से लोग प्रभावित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय से निकली जनसंदेश यात्रा तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र के पिपरहवा चौराहा, चौधरीडीह, महमूदनगर, कौवापुर, महराजगंज तराई, हरैया सतघरवा एवं शिवपुरा होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंदेश यात्रा में कांग्रेसियों ने भाजपा के कुशासन के प्रति लोगों को अवगत कराया। किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज मोदनवाल ने कहा कि भाजपा ने किसानों के हित की हमेशा अनदेखी की है।

मोदी सरकार केवल पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। जन संदेश यात्रा को विकास सिंह, अंकुर सिंह, शहजाद कुरैशी व आदर्श आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव विनोद कुमार यादव, गोविंद नरायण मिश्र, विकास सिंह, संतोष सिंह, लालमन यादव, अर्जुन कश्यप, बबलू सिंह, पवन सिंह, हजारी सोनी, दीप नरायन, मनोज व गुुड्डू सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed