{"_id":"690a3ae39417cbc69a0de681","slug":"mobile-medical-unit-van-does-not-go-to-the-village-officials-upset-balrampur-news-c-99-1-brp1003-136338-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गांव में नहीं जाती मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन, अधिकारी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गांव में नहीं जाती मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन, अधिकारी खफा
Tue, 04 Nov 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी।
श्रीदत्तगंज/गैसड़ी। कॉमन रिव्यू मिशन के तहत केंद्रीय टीम जिले में डेरा डाले हुए है। दो टीमों ने मंगलवार को पचपेड़वा व श्रीदत्तगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखी। टीम के निरीक्षण में गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन न जाने का मामला सामने आया। इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।
डिप्टी डीजी सेंट्रल टीबी डिवीजन डॉ. रघुराम राव, वरिष्ठ सलाहकार नसरैन खान व गुणवत्ता सलाहकार डॉ. रणबीर सिंह ने श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गोदहना गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का ब्योरा जुटाया। मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन में जांचों के प्रकार व उपलब्ध उपकरण के बारे में जानकारी ली। वैन के सुपरवाइजर जांच लिस्ट नहीं दिखा पाए। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए वैन की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
गांव के लोगों ने बताया कि यह वैन पहली बार आज गांव में आई है। इससे पहले वह गांव में इस वैन को कभी नहीं देखा है। गांव में नियमित वैन के न जाने पर टीम के सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अस्पताल की ओपीडी, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी व भर्ती वार्ड में संसाधनों की क्रियाशीलता की जांच की। हालांकि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा व साफ-सफाई पर संतोष जताया। इसके बाद टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया बाजार का भी निरीक्षण किया।
दूसरी टीम ने पचपेड़वा क्षेत्र के मजगवां स्वास्थ्य उपकेंद्र का भ्रमण किया। इमलिया कोडर गांव में ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना, परिवार नियोजन, टीबी मुक्त भारत, रेबीज कंट्रोल, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी ली। इस टीम में डॉ. सिभिनाथ संदेश व डॉ. सुरभि यादव शामिल रहीं।
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एके शुक्ल, अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. सुमंत सिंह चौाहन, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।