{"_id":"62507f3db8297d1f9d2ae67c","slug":"mlc-balrampur-news-lko6252464105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव संपन्न कराने के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव संपन्न कराने के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
फोटो-10/11-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट से ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान कराने के लिए रवाना होती पोलिंग पार्ट
- फोटो : BALRAMPUR
Link Copied
बलरामपुर। एमएलसी चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से रवाना की गई। नौ अप्रैल को जिले के नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव में जिले के 1913 मतदाता अपनी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पोलिंग पार्टियों के साथ एक-एक माइक्रो आब्जर्वर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से एमएलसी का चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नौ अप्रैल को सभी ब्लॉकों पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। जिले में 1913 मतदाताओं में 861 महिला एवं 1052 पुरूष शामिल हैं। सभी मतदाता अपनी पसंद का एमएलसी चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
नौ ब्लॉकों पर मतदान के लिए एक-एक पोलिंग पार्टियां भेजी गई है। आपात स्थिति के लिए एक पोलिंग पार्टी को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिया है कि एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। पोलिंग पार्टियों को रवाना करते समय जिला विकास अधिकारी गिरीश संद पाठक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।