फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MLAs get second installment, development will get wings with Rs 12.50 crore

Balrampur News: विधायकों को मिली दूसरी किस्त, 12.50 करोड़ से विकास को लगेंगे पंख

Fri, 22 Nov 2024 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
MLAs get second installment, development will get wings with Rs 12.50 crore
बलरामपुर। विधायक निधि की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए ढाई करोड़ रुपये की दर से चार विधायकों व एक एमएलसी के लिए शासन से दूसरी किस्त के रूप में 12.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, इससे विकास कार्यों को पंख लगेंगे। इसके लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगा गया है। वे जो प्रस्ताव देंगे उसी के अनुसार काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, मंजू सिंह के साथ सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव को निधि के ढाई-ढाई करोड़ रुपये शासन से आवंटित कर दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन

विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में हर साल तय धनराशि से छोटे-छोटे काम, जो एक या दो सीजन में पूरे कराए जा सकें, उनकी अनुशंसा कर सकेंगे। विधायकों के सुझावों को जिलाधिकारी के स्तर से संकलित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर व गांव होंगे जगमग, मरीजों की कर सकेंगे सहायता
विधायक निधि की धनराशि से सड़क, नाली व खड़ंजा निर्माण के साथ सोलर लाइटें लगवाकर शहर व गांवों का जगमग किया जा सकेगा। एमएलसी व विधायक के प्रस्ताव पर विकास कार्यों को कराया जा सकेगा। इसके अलावा शिक्षा व मरीजों के इलाज पर भी राशि खर्च की जाए सकेगी। विद्यालयों के विकास पर विधायक अपनी निधि की धनराशि खर्च कर सकते हैं। असाध्य रोगों से पीड़ित मरीज का भी अपनी निधि से इलाज करा सकते हैं।

प्रस्ताव मिलने पर शुरू होगा काम
विधायक निधि की दूसरी किस्त आ गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए ढाई करोड़ रुपये की दर से बजट जारी किया गया है। विधायकों से काम का प्रस्ताव मांगा गया है, प्रस्ताव मिलने पर काम शुरू कर दिया जाएगा। -राघवेंद्र तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed