फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MLA wrote a letter to CM on NGT's action

Balrampur News: एनजीटी की कार्रवाई पर विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

Thu, 28 Aug 2025 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
MLA wrote a letter to CM on NGT's action
बलरामपुर। सुआंव नाले (गोपियापुर ड्रेन) के दोनों ओर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की कार्रवाई को लेकर स्थानीय जनता में आक्रोश है। बिना किसी पूर्व सूचना के एनजीटी की टीम द्वारा आबादी वाले हिस्सों में बने पक्के मकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर निशान लगा दिए हैं। इस मुद्दे पर सदर विधायक पल्टूराम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनजीटी की ओर से शहरी क्षेत्र में 200 मीटर और ग्रामीण क्षेत्र में 500 मीटर दायरे में निर्माण को अवैध घोषित करते हुए चिह्नांकन कराया गया है। इससे हजारों लोग विस्थापन के खतरे से जूझ रहे हैं। विधायक ने पत्र में उल्लेख किया कि जिला पहले से ही बाढ़ की गंभीर समस्या से जूझता रहा है। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई से जनता में दहशत और बढ़ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि जनता की परेशानी को देखते हुए इस कार्रवाई को तत्काल रोका जाए और कोई वैकल्पिक समाधान तलाशा जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed