फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MLA knows the condition of the slaughtered victims, instructed the officers

विधायक ने कटान पीड़ितों का जाना हाल, अफसरों को दिया निर्देश

Fri, 20 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
MLA knows the condition of the slaughtered victims, instructed the officers
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहिबानगर गांव में राप्ती नदी की कटान का जायजा लेने शुक्रवार को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल पहुंच गए। विधायक ने पीड़ितों का हालचाल लिया और मोबाइल फोन से कटान रोकने के लिए अफसरों का दिशा-निर्देश जारी किया। कटान शुरू होने के चार दिन बाद पीड़ितों का हालचाल लेने पहुंचे विधायक से लोगों ने अपना दुख सुनाया।
विज्ञापन

ग्रामीण अयोध्या प्रसाद, तीरथराम, रामनाथ, छेदीराम, शिव कुमार, राम निवास, अनिल कुमार, पवन कुुमार, राम कुमार, हृदय नरायन, राधेश्याम, राम कबीर व श्रवण कुमार आदि ने विधायक को बताया कि कटान शुरू होने के चार दिन बीतने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई मदद मुहैया नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के जेई राज कुंवर सिंह ने बताया कि बीते चार दिनों से कटान रोकने के लिए ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। नदी के पानी का बहाव तेज होने के चलते कटान रोकने में दिक्कतें आ रही है। सहिबानगर गांव के साथ-साथ इसी थाना क्षेत्र के लालपुर फगुईया व मोठहा में भी राप्ती नदी तेजी से कटान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुुमार शुक्ल ने बताया कि कटान पीड़ितों के क्षति का आकलन कराने के लिए मौके पर हलका लेखपाल को भेजा गया है। अन्य गांवों लालपुर, गोसाईपुरवा व मोठहा आदि में भी कटान संबंधी रिपोर्ट तैयार करने के लिए संबंधित हलका लेखपाल को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed