{"_id":"5ed91ca28ebc3e905e2bc667","slug":"missed-experimental-examinations-will-be-held-on-june-9-and-10-balrampur-news-lko524466055","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे छात्रों की होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे छात्रों की होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के छूटे छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल होने का एक और मौका दिया गया है। डीआईओएस महेंद्र कुमार कनौजिया ने गुरुवार को बताया कि 9 व 10 जून को जिला मुख्यालय पर परीक्षा में शामिल होने का अंतिम अवसर दिया गया है। जिले के सभी 152 माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को छूटे हुए परीक्षार्थियों को तिथि व स्थल के संबंध में सूचित कराने का निर्देश दिया गया है।
डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के इंटरमीडिएट के छूटे हुए परीक्षार्थियों की विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के लिए 9 व 10 जून की तिथि निर्धारित की गई है।
जिले के सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्व वित्तपोषित मान्यता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों व इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों व हेडमास्टरों को डीआईओएस ने निर्देश दिया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले और प्रयोगात्मक परीक्षा न देने वाले इंटरमीडिएट के ऐसे परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के लिए बोर्ड ने 9 व 10 जून की तिथियां निर्धारित की हैं जो जिला मुख्यालय पर कराई जाएंगी।
विज्ञापन
निर्धारित तिथियों के संबंध में छूट हुए परीक्षार्थियों को सूचित कराना अनिवार्य है जिससे उनकी परीक्षाएं कराई जा सकें। सूचना देने में लापरवाही बरतने पर डीआईओएस ने संबंधित प्रधानाचार्य व हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।