फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Minister of State for Basic Education took stock of anti-cutting work

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने कटानरोधी कार्य का लिया जायजा

Fri, 13 Aug 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Basic Education took stock of anti-cutting work
उतरौला(बलरामपुर)। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी ने एक दिवसीय सिद्धार्थनगर जनपद भ्रमण के दौरान बलरामपुर की सीमा से सटे राप्ती नदी के तट पर स्थित सदानंद परसोहिया गांव के कटानरोधी कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। कटानरोधी कार्य से राज्य मंत्री पूरी तरह से संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन

एक्सईएन बाढ़ खंड जेके लाल ने बताया कि शुक्रवार को उनकी विभाग की तरफ से सदानंद परसोहिया गांव में कराए जा रहे कटानरोधी कार्य का बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने निरीक्षण कर जायजा लिया है। मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि यहां हर साल कटान हो रही है। इसके समाधान के लिए वृहद परियोजना बनाकर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

तटबंधों के गैप को भरने का निर्देश दिया गया है। कटान निरोधक कार्य से ग्रामीण खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक्सईएन ने राज्य मंत्री से बताया कि कटान स्थल पर आवश्यकतानुसार कटरों का निर्माण करा लिया गया है। आरसीसी, परक्यूपाइन व बंबू क्रेड से फ्लड फाइटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान भाजयुमो युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, युवा भाजपा नेता अमन श्रीवास्तव व संदीप जायसवाल आदि ने राज्यमंत्री का एक निजी होटल में स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री भाजयुमो कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed