{"_id":"66ce13be4fe05a3ba602cfc1","slug":"middle-aged-man-dies-by-drowning-while-fishing-balrampur-news-c-99-1-brp1002-113596-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मछली पकड़ने के दौरान अधेड़ की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मछली पकड़ने के दौरान अधेड़ की डूबने से मौत
Tue, 27 Aug 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के गौरा चौराहा क्षेत्र में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़।-संवाद
गौरा-तुलसीपुर राजमार्ग पर दतरंगवा डिप पर पैर फिसलने से हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। गौरा-तुलसीपुर राजमार्ग पर दतरंगवा डिप पर मछली पकड़ रहा अधेड़ पानी में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो गई।
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के मुड़िला निवासी अब्दुल सत्तार (55) सोमवार की सुबह मछली पकड़ने गया था। गौरा तुलसीपुर राजमार्ग पर स्थित दतरंगवा डिप पर मछली पकड़ते समय उसका पैर फिसल गया। इससे वह पानी में गिर गया। पानी अधिक होने के कारण जब तक उसे बचाने का प्रयास किया जाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डिप पर बह रहे पानी से उसे निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक के दामाद अलीउद्दीन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
तालाब में मिला महिला का शव
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। उतरौला के ग्राम फत्तेपुर मशमूले वजीरगंज निवासी 40 वर्षीय शाहिदा का शव गौरा थाना अंतर्गत तालाब में मिला। तालाब के किनारे रास्ते पर गंदगी और झाड़ी थी। आशंका है कि इसी में फंसकर महिला तालाब में गिर गई होगी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। संवाद