फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Message of greenery echoed on World Environment Day

Balrampur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरियाली का संदेश

Sat, 06 Jun 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Message of greenery echoed on World Environment Day
फौटो-1- विकास भवन ​स्थित डीपीआरसी में पौधरोपण करते प्रबंधक। स्रोत विभाग
बलरामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में पौधारोपण, जागरूकता रैली और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थानों, न्यायालय परिसर, अस्पताल और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन




एमएलके महाविद्यालय में 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से स्वर्ण जयंती छात्रावास और प्राचार्य कक्ष के आसपास पौधारोपण किया गया। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने वृक्षों को जीवन का आधार बताते हुए संरक्षण का संदेश दिया। प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में पेड़ों की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. देवेंद्र चौहान ने कहा कि एक पेड़ दस पुत्रों के समान होता है। इस दौरान जामुन, पीपल और पाकड़ के पौधे लगाए गए। सीनियर कैडेट वीरेंद्र कुमार, दीपक शुक्ल, अमन त्रिपाठी, अनुराग श्रीवास्तव, बलिराम विश्वकर्मा, शिवनाथ, दिव्यांशी, प्राची शुक्ला व वैभव त्रिपाठी आदि ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन




नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी झूमा सिंह ने अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ का नारा लगाते हुए सभी को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम प्रदीप कुमार मिश्रा, सचिव यशपाल वर्मा, जिला बार अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन खान, महामंत्री संजय तिवारी, कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह और युवा बार अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय सहित तमाम अधिवक्ताओं ने पौधे लगाए। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. हीरालाल, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. गिरधर चौहान और डॉ. ऋृषि श्रीवास्तव आदि ने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं चीनी मिल कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शिक्षक विवेक कुमार शुक्ल ने पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed