फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Message of development and good governance from the court of Maa Pateshwari

Balrampur News: मां पाटेश्वरी के दरबार से विकास और सुशासन का संदेश

Sat, 06 Jun 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Message of development and good governance from the court of Maa Pateshwari
फोटो- 15- तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर में पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत मंदिर प्रशासन
तुलसीपुर। मां पाटेश्वरी की पावन धरती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय प्रवास आस्था, विकास और सुशासन का मजबूत संदेश देकर समाप्त हुआ। जनसभा में 392 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने देवीपाटन धाम में रात्रि विश्राम किया और भोर होते ही मां पाटेश्वरी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद गोशाला पहुंचकर गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया।
विज्ञापन



दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का फोकस केवल धार्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने विकास और प्रशासनिक व्यवस्था की भी समीक्षा की। मंडल और जिले के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरी हों। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और हर परियोजना का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को अपराध और अपराधियों के प्रति पूरी सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में दवा, चिकित्सक एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। मानसून की संभावित चुनौतियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को तटबंधों की निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और राहत-बचाव की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर और सुंदरीकरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। करीब साढ़े नौ बजे सुबह मुख्यमंत्री देवीपाटन धाम से रवाना हो गए। मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पल्टूराम, राम प्रताप वर्मा, एमएलसी अवधेश सिंह, चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शैलेश सिंह, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, डीपी सिंह, शेरावाली शुक्ल आदि मौजूद रहीं। विधायकों ने विभिन्न मांग किए, मुख्यमंत्री ने जिले को विकास में मॉडल बनाने में हर स्तर से साथ देने का भरोसा दिया।

फोटो- 15- तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर में पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत मंदिर प्रशासन

फोटो- 15- तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर में पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत मंदिर प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed