{"_id":"681b96ad8c0af0b4730290ec","slug":"message-given-to-deal-with-every-situation-and-for-safety-balrampur-news-c-99-1-brp1008-125707-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हर परिस्थिति से निपटने और सुरक्षा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हर परिस्थिति से निपटने और सुरक्षा का दिया संदेश
विज्ञापन
-बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में पहुंची आपदा बचाव टीम।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद मंगलवार की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस बीच आपात स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल कर हर परिस्थिति से निपटने के साथ ही सुरक्षा का संदेश दिया।
नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में बुधवार को पुलिस प्रशासन ने संयुक्त जिला अस्पताल एवं पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल कर किसी भी आपातस्थिति से निपटने की तैयारी की। इस दौरान पुलिस लाइन में आपातकालीन सायरन के बजते ही महज कुछ सेकेंड के भीतर फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां पहुंचीं। घायलों को तुरंत मदद और इलाज मिले, इसको लेकर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं। मॉकड्रिल के दौरान यह दर्शाया गया कि आपातकाल स्थिति में किस तरह से लोगों को बचाया जाए, इसका पूर्वाभ्यास किया गया।
सायरन बजते ही पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा
शासन के निर्देश के बाद डीएम पवन अग्रवाल और एसपी विकास के निर्देशन में मॉकड्रिल की गई। बुधवार को पुलिस लाइन में अचानक आपातकालीन सायरन बजा। सायरन के बजते ही पुलिस कर्मियों के वायरलेस पर मैसेज आने का सिलसिला शुरू हुआ। देखते ही देखते कोतवाली पुलिस सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे और मोर्चा संभाला। मॉकड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए जिला संयुक्त अस्पताल भेजवाया। इसके साथ ही भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने ध्वस्त हुए भवन का मौका मुआयना करते हुए बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
ये सिखाया गया
- घायलों को घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार कैसे देना है।
- बिल्डिंग ध्वस्त होने पर घायलों को कैसे बाहर निकालना है।
- अग्निकांड होने पर कैसे नियंत्रण करना और उसकी सावधानियां।
- अन्य अभ्यास एवं आकस्मिक स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण।
आम लोगों को दिया संदेश
- अफवाहों से बचने और अधिकारिक सूचना पर भरोसा रखने की सलाह।
- घरों के आंतरिक कमरों को ठीक रखें, जरूरत पर उसका इस्तेमाल करें।
- आपातकालीन किट तैयार रखें, जिसमें तीन दिनों की सामग्री के साथ ही बैटरी चलित रेडियो रखें।
- कंबल व गर्म कपड़ों के साथ ही सैनिटाइजर व मास्क का प्रबंध करने
ये अधिकारी भी रहे मौजूद
एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमएस डॉ. राजकुमार, सीओ सिटी ज्योतिश्री, नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह व देहात कोतवाल बृजानंद सिंह की मौजूदगी में मॉकड्रिल की गई।
सीमा पर एसएसबी सतर्क, पगडंडियों को खंगाला
नेपाल सीमा पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण्य में अंदर पगडंडियों को एसएसबी और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से खंगाला। आम लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी गई। इसके साथ ही वन क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम को परखा गया। जरवा में नेपाल सीमा पर छानबीन और तेज कर दी गई है। कांबिंग की रणनीति बनी है, जिसमें वन विभाग की टीम भी शामिल रहेगी। एसएसबी के अधिकारियों ने कहा कि गोपनीय जांच भी हो रही है।