{"_id":"645e894fcb16cad0f807a404","slug":"meritorious-want-to-become-ias-officer-and-engineer-balrampur-news-c-13-1-231373-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आईएएस अफसर व इंजीनियर बनना चाहते हैं मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आईएएस अफसर व इंजीनियर बनना चाहते हैं मेधावी
Sat, 13 May 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 13 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में अव्वल आए मेधावियों के सपनों को उम्मीदों के पंख लगे हैं। कोई आईएएस अफसर बनना चाहता है तो कोई इंजीनियर बनने का सपना संजोए है।
बाबा के सपनों को साकार करना चाहते हैं शिवम
एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर के पूर्व प्रधानाचार्य बलदेव प्रसाद पांडेय के पौत्र शिवम पांडेय ने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप किया है। शिवम के पिता डॉ. पुरुषोत्तम पांडेय शिक्षक व माता अवंतिका पांडेय गृहणी हैं। शिवम का कहना है कि उसके बाबा हमें इंजीनियर बनाना चाहते हैं। आगे गणित वर्ग से पढ़ाई करके मैं उनके सपने को साकार करूंगा। बाबा के सपने को पूरा करने के लिए मैं प्रतिदिन आठ से दस घंटे पढ़ाई करता था, तैयारी में माता-पिता व शिक्षको का मार्गदर्शन प्रभावी रहा है।
आयुषी का अफसर बनने का सपना
नगर के नहर बालागंज में रहने वाले आलोक कुमार श्रीवास्तव की बिटिया आयुषी ने 10वीं की परीक्षा में जनपद स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुनों को देती हैं। वह बचपन से ही आईएएस अफसर बनने का सपना संजोए हैं। इस लक्ष्य को पाने के लिए आयुषी नियमित रूप से पढ़ाई करती हैं। उनका कहना है कि कठिन परिश्रम एवं लक्ष्य के अनुसार पढ़ाई करके वह अपने सपने को जरूर पूरा करेंगी। हाईस्कूल की तैयारी करने में माता-पिता ने आयुषी का बेहतर सहयोग किया है।
विज्ञापन
सिविल सर्विसेज में जाना है लक्ष्य
बजाज चीनी मिल इटईमैदा के कर्मचारी ओम प्रकाश शर्मा के बेटे ओंकार शर्मा ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा देकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। बेटे की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार खुशी से लबरेज है। ओंकार अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हैं। उनका मानना है कि दिन में कम से कम छह घंटे पढ़ाई करना जरूरी है। किताबी ज्ञान के साथ ही बड़ों के सही मार्गदर्शन मिलने से सफलता कदम चूमती है। ओंकार का सपना बीटेक के जरिए सिविल सेवा में जाने का है।