फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Meritorious people were honored by giving gold medals

गोल्ड मेडल देकर मेधावियों को किया गया सम्मानित

Fri, 07 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Meritorious people were honored by giving gold medals
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में चल रहे संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। वर्ष 2020 तथा वर्ष 2021 में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कॉलेज के संस्थापक समारोह के अंतिम दिन प्रकाशोत्सव पर्व का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता, संयुक्त सचिव बीके सिंह व प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के शिक्षकों ने अतिथियों का मार्ल्यापण व बैज लगाकर स्वागत किया। अतिथियों ने वर्ष 2020 की विज्ञान स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र सुधीर द्विवेदी, कला स्नातकोत्तर में अंशिता सिंह, वाणिज्य स्नातकोत्तर में मिनी सिंह, विज्ञान स्नातक में अनुकीर्ति उपाध्याय, कला स्नातक में संतोष पाल, वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) में जमाल अशरफ, बीएड में अभिषेक वर्मा, बीसीए में श्रद्धा चौधरी, बीबीए में आकृति सिंह तथा विशिष्टतम विद्यार्थी के लिए सुधीर द्विवेदी को स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वर्ष 2021 की विज्ञान स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी पांडेय, कला स्नातकोत्तर में मोनिका सिंह, वाणिज्य स्नातकोत्तर में स्वप्निल शुक्ला, विज्ञान स्नातक में शुभी सिंह, कला स्नातक में अंजू अवस्थी, वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) में अमन गुप्ता, बीएड में निधि गौतम, बीसीए में अर्पित कुमार, बीबीए में शिवांगी गुप्ता तथा विशिष्टतम विद्यार्थी के लिए शुभी पांडेय को स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed