फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Meritorious faces blossomed after getting medals and certificates

मेडल व प्रमाण पत्र मिलने से खिले मेधावियों के चेेहरे

Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Meritorious faces blossomed after getting medals and certificates
बलरामपुर। शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हिनपुर में मंगलवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में प्रत्येक ब्लाक से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 10-10 मेधावी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, राज्यमंत्री पल्टूराम, पूर्व सांसद व श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेन्द्र दास जी महराज एवं जिलाधिकारी श्रुति ने दीप प्रज्जवलित कर मेधावी सम्मान समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जो मेहनत करते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता के लिए सबसे जरूरी है कि समय का सही ढंग से प्रबंधन किया जाए। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रतिदिन डायरी अवश्य लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौतियों से डरना नहीं चाहिए। संसाधनों की कमी का रोना नहीं रोना नहीं। जब आप चुनौतियों को स्वीकार करेंगे तभी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत भी करेंगे। इस दौरान अतिथियों ने सभी ब्लाकों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 10-10 मेधावी छात्रों मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
डीएम ने सभी मेधावियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने रुझान के अनुसार कॅरियर का चयन करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को इंटरमीडिएट और हाईस्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की कैरियर काउंसिलिंग के लिए विशेष प्रबंध करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल, महिपाल चौधरी, महाराणा प्रताप विद्यालय पचपेड़वा के प्रधानाचार्य राम कृपाल शुक्ल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, बृजेंद्र तिवारी, अजय सिंह, अनूप गुप्ता व मनीष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed