{"_id":"68e7de74d411b3e2d90365d5","slug":"mental-patients-will-be-treated-at-home-through-telepsychiatry-center-balrampur-news-c-99-1-brp1003-134868-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: टेलीमानस सेंटर से घर बैठे होगा मानसिक रोगियों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: टेलीमानस सेंटर से घर बैठे होगा मानसिक रोगियों का इलाज
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय।-संवाद
बलरामपुर। जिले में अब घर बैठे मानसिक रोगियों काे इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए संयुक्त जिला अस्पताल में जनपद का पहला टेली मानस सेंटर खोला जाएगा। सेंटर के जरिये मरीजों का फाॅलोअप होगा। मोबाइल एप से वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिये मरीजों से बातचीत होगी। मानसिक रोगियों को ऑनलाइन सुझाव के साथ डॉक्टर दवा भी बताएंगे।
जिले में अब तक मानसिक रोगियों के इलाज के लिए मानसिक प्रकोष्ठ की सुविधा है। जिला मेमोरियल अस्पताल में संचालित मानसिक प्रकोष्ठ में करीब डेढ़ सालों से विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऐसे में मानसिक रोगियों का इलाज नहीं हो पा रहा है। हर महीने 15 से 20 मरीज पहुंचते तो हैं, लेकिन इलाज सिर्फ काउंसलिंग तक सीमित है। काउंसलर दिलीप पटेल काउंसिलिंग तो करते हैं लेकिन विशेषज्ञ न होने से मरीजों का संपूर्ण उपचार नहीं हो पाता है।
अब अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के अधीन संचालित संयुक्त अस्पताल में मानसिक रोग विभाग व टेली मानस सेंटर की स्थापना होने से मानसिक रोगियों को इलाज में सहूलियत मिलेगी। घर बैठे ही लक्षण के आधार पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। टेली मानस सेंटर की स्थापना के लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन में प्रस्ताव भेजा है। दिसंबर से पहले यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रशिक्षित चिकित्सक व स्टाफ होंगे तैनात
अस्पताल में संचालित होने वाले मानसिक रोग विभाग में प्रशिक्षित मानसिक रोग विशेषज्ञ व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि मानसिक रोगियों का इलाज बेहतर ढंग से हो सके।
- प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज बलरामपुर