{"_id":"6037d8be8ebc3ee9276a1fbe","slug":"memorial-hospital-upt-hotel-and-mlk-college-are-the-cleanest-balrampur-news-lko56674940","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमोरियल अस्पताल, यूपीटी होटल व एमएलके कॉलेज सबसे साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेमोरियल अस्पताल, यूपीटी होटल व एमएलके कॉलेज सबसे साफ
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका की तरफ से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में जिला मेमोरियल चिकित्सालय, यूपीटी होटल एवं एमएलके पीजी कॉलेज अव्वल साबित हुए हैं। निकाय स्तरीय स्वच्छता रैकिंग प्रतिस्पर्धा में तीनों संस्थानों को प्रथम स्थान मिला है। जिला कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन ने इन संस्थानों के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर आलोक भारती ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2020-21 के तहत नगर पालिका बलरामपुर की तरफ से बीते दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर के तीन हास्पिटल, दो होटल व तीन स्कूलों में बेहतर साफ सफाई पाई गई। जिला मेमोरियल अस्पताल, यूपीटी होटल व एमएलके पीजी कॉलेज को स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में प्रथम स्थान मिला है।
जिला महिला अस्पताल, पथिक होटल व सिटी मांटेसरी स्कूल को द्वितीय तथा निदान हास्पिटल व सरस्वती विद्या मंदिर को तृतीय स्थान मिला। प्रथम स्थान मिलने पर जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव, एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह एवं यूपीटी होटल के प्रबंधक दिनेश सिंह सहित द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सभी संस्थानों के अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।