{"_id":"6421df31809c95d6f004619b","slug":"melarthi-enjoying-the-state-fair-by-paragliding-balrampur-news-c-13-1-151670-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पैराग्लाइडिंग से राजकीय मेले का आनंद ले रहे मेलार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पैराग्लाइडिंग से राजकीय मेले का आनंद ले रहे मेलार्थी
Mon, 27 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। राज्य स्तरीय देवीपाटन मेला इस बार अपने बहुआयामी अंदाज में छठा बिखेर रहा है। मेला इन दिनों अपने पूरे रौनक में छाया हुआ है। ज्यों-ज्यों मेला आगे बढ़ता जा रहा है। मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेलार्थी जहां एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद ले रहे है, वहीं मेले में लगे स्टॉलों पर भी जमकर खरीदारी हो रही है। पैराग्लाडिंग से मेलार्थी मेले का खूब आनंद ले रहे हैं।
मेला बच्चों के लिए खासा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मेले में तरह-तरह के झूले, चरखी और किड्स जोन में बच्चे खूब आनंद ले रहे हैं। बच्चों को खेलने के लिए मिक्की माउस, टम्पोलिन, जिकजैक स्लाइडर, फिसल पट्टी, गुब्बारे एवं तमाम तरह के खिलौने आकर्षिक कर रहे हैं। पैराग्लाइडिंग की सवारी करने को लोग खासे उत्साहित दिख रहे हैं और हर कोई एक बार पैराग्लाडिंग की सवारी करना चाह रहा है।
मैजिक डांस, ड्रैगन, ट्रेन, स्पाइडर, स्विंमिंग बोट, वाटर बोट व राउंडिंग हॉर्स आदि झूलों पर भी लोगों की काफी भीड़ जुट रही है। मेले में लखनऊ, कानपुर, गोंडा, बहराइच व गोरखपुर के अलावा नेपाल राष्ट्र से भी लोग आ रहे हैं। एसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि मेलार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मेले में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। मेले में आने वाले मेलार्थियों व श्रद्घालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।