फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mehak won in Rangoli and Mansi won in painting.

Balrampur News: रंगोली में महक तो चित्रकला में मानसी ने मारी बाजी

Tue, 21 Nov 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mehak won in Rangoli and Mansi won in painting.
बलरामपुर। बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज में सोमवार को रंगोली, भाषण, चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली में महक, भाषण में करन व चित्रकला में मानसी ने बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डाॅ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव व संजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रंगोली प्रतियोगिता में महक ने प्रथम, सना खान ने द्वितीय व नेहा पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में करन चौहान को पहला, शिवानी को दूसरा व अजय कुमार को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान में गौरी वाल्मिकी को प्रथम, पंकज को द्वितीय व कोमल चौहान को तृतीय स्थान मिला। चित्रकला में मानसी व कंप्यूटर ज्ञान में चंदन ने बाजी मारी। प्रबंधक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की प्रतियोगिताएं बहुत जरूरी है। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनीता चौहान, नूतन श्रीवास्तव, शैफाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed