फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   meeting,enterprenaur

एक माह में 450 उद्यमियों को ऋण दिलाने का लक्ष्य

Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
meeting,enterprenaur
बलरामपुर। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक माह में कम से कम 450 उद्यमियों को ऋण दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ रिया केजरीवाल ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से उद्यमियों के सपनों को पंख लगाने के लिए बैंकों से सब्सिडी पर ऋण दिलाया जा रहा है। उद्यम की स्थापना के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 25 फीसदी, आरक्षित वर्ग व महिला उद्यमियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 35 फीसदी मार्जिन मनी अनुदान के रूप में दिए जाने की व्यवस्था है। ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम स्थापना के तीन वर्ष तक 13 प्रतिशत अधिकतम ब्याज उपदान भी लाभार्थी को प्राप्त हो सकेगा। उद्यम के तीन वर्ष सफलता पूर्वक संचालित होने के बाद इकाई के विस्तार के लिए एक करोड़ रुपये का द्वितीय ऋण भी प्राप्त किया जा सकेगा। इस पर 15 फीसदी अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

योजना में उद्यम की स्थापना करने वाले उद्यमियों को अधिक लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिसके कारण उद्यम सफलता की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम की स्थापना के लिए यह योजना सार्थक व लाभप्रद है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सहभागिता कम होने के कारण आशा अनुकूल आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। यह योजना पूर्ण रूप से ऑनलाइन होने से पूरी तरह पारदर्शी है। सीडीओ ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को निर्देश दिया है कि अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्र में एक माह के अंदर कम से कम 50 ऋण आवेदन पत्र पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed