फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   meeting

अशोभनीय टिप्पणी से कायस्थ समाज में आक्रोश

Sun, 17 Apr 2022 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
meeting
फोटो-8-बलरामपुर में भगवान चित्रगुप्त पर अशोभनीय टिप्पणी पर नाराजगी जताते कायस्थ समाज के लोग।-संव? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कायस्थ एकता सेवा समिति की बैठक रविवार को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें भगवान चित्रगुप्त के ऊपर एक निजी कंपनी की तरफ से अशोभनीय टिप्पणी किए जाने पर आक्रोश जताया गया। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर निजी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अभी हाल ही में भगवान चित्रगुप्त के ऊपर एक निजी कंपनी की तरफ से अशोभनीय टिप्पणी की गई है। इसे लेकर कायस्थ समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। बैठक से पहले सभी लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed