{"_id":"61b4e899e36f8269b25ab02f","slug":"meeting-balrampur-news-lko6085032104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्राम पंचायतों में खुले आसमान के नीचे होती हैं बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ग्राम पंचायतों में खुले आसमान के नीचे होती हैं बैठकें
फोटो-2-बलरामपुर के महराजगंज तराई क्षेत्र में बदहाल पंचायत भवन।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
Link Copied
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर तहसील के दो ग्राम पंचायतों में खुले आसमान के नीचे बैठकें कराई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांवों के पंचायत के भवन पुराने व जर्जर हो चुके हैं। पंचायत भवनों का मरम्मत कराने के लिए कई बार ब्लॉक के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बीडीओ को पत्र देकर जर्जर पंचायत भवनों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीण समीउल्लाह, बाबूलाल, राम प्रसाद, नसरूल्ला, नूरूल व अकरम आदि ने बीडीओ को सौंपे पत्र में कहा है कि तुलसीपुर ब्लॉक के पचपकड़ी व मैनहवा में पंचायत भवन काफी पुराने होने के चलते जर्जर हो चुके हैं। जुलाई में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने से पचपकड़ी गांव का पंचायत भवन ढह गया। मैनहवा के पंचायत भवन में बैठने लायक नहीं है। दोनों ग्राम पंचायतों में खुले आसमान के नीचे प्रधान व सदस्यों की बैठकें कराई जा रही है।
विज्ञापन
इन लोगों ने बीडीओ से दोनों ग्राम पंचायतों के बदहाल भवनों की मरम्मत कराने की मांग की है। बीडीओ तुलसीपुर संजय श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से बताया कि सचिवों को पंचायत भवनों के मरम्मत के संबंध में निर्देश दिया गया है। बीडीओ ने दोनों ग्राम पंचायतों के सचिवालयों की शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।