{"_id":"61a90571048676419a31e201","slug":"meeting-balrampur-news-lko6071131133","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की रैली में शामिल हों अधिक से अधिक कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की रैली में शामिल हों अधिक से अधिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यालय अटल भवन में गुरुवार को को बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री के रैली की तैयारियों पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के पूरे देश में अभूतपूर्व विकास कार्य किया जा रहा है। हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कर्म भूमि पर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का आगमन हम सभी के लिए गौरव की बात है। हम सभी कार्यकर्ताओं को लगकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाना है।
प्रधानमंत्री के रैली को लेकर भाजपा जिला प्रभारी त्रयम्बक तिवारी, राज्यमंत्री पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद व श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने अपने सुझाव दिए। इससे पूर्व मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, अजय सिंह पिंकू, संदीप उपाध्याय, विष्णूदेव गुप्ता, रवि मिश्रा व वरुण सिंह मोनू आदि ने जलशक्ति मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।