{"_id":"616083b78ebc3e62546e687d","slug":"meeting-balrampur-news-lko599239852","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन में जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन में जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
08द्दस्रड्डश्च8-गोंडा में रोडवेज बस स्टेशन के पास खड़ी बसें। संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। प्रतिमा विसर्जन में जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर रोक लगा दी गई है। केवल छोटी पिकअप का ही प्रयोग प्रतिमा विसर्जन में किया जाएगा। त्यौहारों के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने में कोई कोताही न बरतें। त्यौहारों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराना अनिवार्य है। सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक में सभी अफसरों को त्यौहारों में शांति व सुरक्षा कायम रखने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई।
डीएम श्रुति की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ ने डीएम को जानकारी दी कि सभी कोतवाली व थानों में पीस कमेटी की बैठक करके त्यौहार में अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार कर ली गई है। दुर्गा पूजा समितियों व आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
प्रतिमा विसर्जन वाले सभी रास्तों व घाट का निरीक्षण कर लिया गया है। ढीले तारों को दुरुस्त कराया जा रहा है। कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने भी त्यौहारों के दौरान शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की। एसपी हेमंत कुटियाल ने प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया कि बिना प्रशासन की अनुमति के प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। प्रतिमाओं का आकार छोटा रहेगा। सभी दुर्गा पूजा पंडालों व रामलीला में पुलिस बल तैनात रहेगी। आयोजक रात के समय अपने पूजा पंडाल की सुरक्षा स्वयं करेंगे। पंडालों में भीड़ न जुटने पाए इसकी व्यवस्था दुर्गा पूजा समितियों की तरफ से की जाएगी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रोक लगा दी गई है। छोटी पिकअप का प्रयोग प्रतिमा विसर्जन में किया जाएगा। सभी प्रभारी निरीक्षकों को घाटों का निरीक्षण करने, पुलिस गश्त तेज करने और अराजक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। अफवाहों से सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम ने शारदीय नवरात्र व दशहरा पर्व की शुभकामना देते हुए जिले के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। घाटों व सड़कों का समतलीकरण, प्रकाश की व्यवस्था, साफ सफाई, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश अफसरों को दिया गया। बैठक में एडीएम राम अभिलाष, एएसपी अरविंद मिश्र, एसडीएम उतरौला डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तुलसीपुर रोहित मौर्य, सदर अरुण कुमार गौड़ व एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।