फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   meeting

मानव तस्करी रोकने पर बनाई गई रणनीति

Wed, 25 Aug 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
meeting
बलरामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को बैठक कर मानव तस्करी रोकने की रणनीति बनाई गई। बैठक में बच्चों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्णय लिया गया। बालश्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति व मानव तस्करी बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ ललिया आरआर सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा से होने वाली मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

बाल श्रम के बजाए बच्चों को स्कूलों में दाखिला कराना होगा, जिससे उनका बचपन हंसता-खेलता रहे। बाल विवाह पर अंकुश लगाने के लिए माता-पिता को जागरूक करना होगा, बाल विवाह कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाल भिक्षावृत्ति पर भी अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी, एपीओ फूलचंद, प्रमोद कुमार, ललिता मिश्रा, बद्री विशाल व हरिशंकर यादव ने विचार दिए। एसआई नीलोफर बानो, विक्रम कुमार शर्मा, आरती वर्मा, सोनी मौर्या व निर्मल यादव आदि ने प्रतिभाग किया। बैठक में रेस्क्यू किए गए बच्चों का समय से मेडिकल कराने का चिकित्सा विभाग को निर्देश दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed