फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   meeting,baby

छह माह तक स्तनपान करने वाले बच्चे रहेंगे स्वस्थ

Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
meeting,baby
फोटो-2-बलरामपुर के देहात परियोजना कार्यालय पर आयोजित पोषण पाठशाला को संबोधित करते सीडीपीओ राकेश ? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को वर्चुअल संवाद के माध्यम से पोषण पाठशाला पर कार्यक्रम किए गए। विभाग के सभी लाभार्थियों को सेहतमंद रहने के बारे में जानकारियां दी गई। लाभार्थियों के लिए विभाग की ओर से संचालित होने वाले छह कार्यक्रमों के साथ स्तनपान आदि को संवाद कार्यक्रम में फोकस किया जाएगा। जिले के सभी 10 परियोजनाओं में पोषण पाठशाला में माताओं को स्तनपान कराने और सभी लाभार्थियों को पौष्टिक भोजन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर राकेश कुमार शर्मा ने सभागार में पोषण पाठशाला कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि विभाग की पहली सेवा अन्नपूरक पोषाहार वितरण है, जिसमें लाभार्थियों को मुफ्त में ड्राई राशन बांटा जा रहा है। सभी बच्चों, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को बीएचएसएनडी पर 100 फीसदी टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र में 14 दिनों तक मुफ्त इलाज की सुविधा है। साथ ही छह माह तक के बच्चों को स्तनपान के बारे में सुझाव देना है। वर्ष 2019 में सदर ब्लॉक के बेलवा बिनोहनी गांव में पोषण पाठशाला की शुरुआत की थी, जिसके बारे में निदेशालय को अवगत कराया गया। इसी तरह से जिले के सभी आंगनबाड़ी केद्रों पर पोषण पाठशाला कराई गई जिसमें लाभार्थियों को सुझाव दिए गए हैं। सदर ब्लॉक सभागार में एडीओ पंचायत अशोक कुमार दूबे सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed