फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Medal winners were honored

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Mon, 06 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Medal winners were honored
बलरामपुर। दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपेन पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बलरामपुर के 11 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह का शुभारंभ सीडीओ रिया केजरीवाल ने किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर हर्ष जताते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने वाले जैनेंद्र प्रताप सिंह, सदफ अनवार व सचि कश्यप, रजत पदक जीतने वाले आदित्य हितकारी तथा कांस्य पदक जीतने वाले मयंक कुमार, स्वेट शुक्ला, सम्यक राजकमल, सोनम आनंद, काश्मया पांडेय, अंवतिका श्रीवास्तव व समृद्घि त्रिपाठी को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही साथ इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले आकिब अंसारी, स्वप्निल श्रीवास्तव एवं आध्यात्म पाल को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।

बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डा. प्रांजल त्रिपाठी, सचिव व चीफ कोच जियाउल हशमत तथा भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीतकर इन खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह में ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव व डा. अब्दुल कय्यूम सहित तमाम खिलाड़ी व अभिभावक गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed