फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   matam and Senajni in memory of Hussain

हुसैन की याद में किया मातम व सीनाजनी

Wed, 11 Sep 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
matam and Senajni in memory of Hussain
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर मंगलवार की शाम इकट्ठा हुई ताजिया। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। शिया समुदाय द्वारा मंगलवार को यौमे आशूरा का जुलूस बड़े ही गमजदा माहौल में निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने सीनाजनी व मातम करके गम का इजहार किया। देर शाम वीर विनय चौराहे पर आयोजित सम्मान समारोह में ताजिया, अलम व रौजा बनाने वालों को सम्मानित किया गया। देर रात तक ताजियों को कर्बला में दफन करने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को शिया समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की याद में गर्ल्स कॉलेज चौराहा स्थित शिया हाता मैदान से जुलूस निकाला। जुलूस चौक, वीर विनय चौराहा एवं आजाद पार्क तिराहा होते हुए नार्मल स्कूल के पीछे शिया कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जुलूस मार्ग पर अकीदतमंदों द्वारा जगह-जगह सिन्नी, जर्दा व पुलाव आदि का वितरण भी किया गया। शाम को नगर के वीर विनय चौराहे पर नगर में रखे गए सभी ताजिया, अलम एवं रौजा को एकत्रित किया गया जिसे देखने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं पर शाहरुख पठान एवं अंजुमाने गुलामाने रसूल कमेटी द्वारा अलग-अलग आयोजित सम्मान समारोह में श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने ताजिया, अलम एवं रौजा बनाने वाले सभी कारीगरों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर तथा साफा पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद ताजियों को देर रात तक बहराइच रोड स्थित कर्बला में दफन किया गया।

सुभाषनगर स्थित हाजी तुल्लन के इमाम बारगाह से निकले जुलूस में युवाओं ने कमा व जंजीरी मातम किया। आरएसएस व हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को पानी पिलाकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed