फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Masked miscreants snatched eight thousand from the driver

नकाबपोश बदमाशों ने चालक से छीने आठ हजार

Tue, 23 Nov 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants snatched eight thousand from the driver
बलरामपुर। बालू बेंचकर वापस लौट रहे ट्रैक्टर चालक से छह नकाबपोश बदमाशों ने आठ हजार रुपये नकदी छीन लिया है। बदमाशों ने ट्रॉली का पहिया खोलकर ले जाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के बेला गांव निवासी सुदेश कुमार यादव ने मंगलवार को थाना महराजगंज तराई की पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह रात में बलरामपुर से टैक्टर-ट्रॉली से बालू बेंचकर घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में कौवापुर रेलवे क्रासिंग के पास छह नकाबपोश बदमाशों ने आठ हजार रुपये की नकदी छीन ली। बंधक बनाकर ट्राली का पहिया खोल लिया और कुछ दूर जाकर ट्राली का पहिया गन्ने के खेत में फेंक दिया। सुदेश ने मामले की सूचना यूपी 112 को दी। प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed