{"_id":"5f9af01f8ebc3e9bb15ef939","slug":"married-woman-held-hostage-raped-balrampur-news-lko547650572","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म, केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। जनपद श्रावस्ती के एक गांव में दशहरा देखने गई विवाहिता को बाइक सवार युवक ने लिफ्ट देने के बहाने एक गोदाम में रात भर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
हरैया थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते दिन वह दशहरा देखने जनपद श्रावस्ती के थाना क्षेत्र सिरसिया स्थित एक गांव में गई थी। वापसी में उसे हरैया थाना क्षेत्र के बाइक सवार युवक ने लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया। युवक उसे इसी थाना क्षेत्र में स्थित अपने गोदाम पर ले गया। गोदाम में युवक ने रात भर बंधक बना कर दुष्कर्म किया।
आरोपी के चंगुल से छूटकर विवाहिता अपने घर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि मामले में हरैया थाने की पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी युवक सुनील गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण व अन्य विधिक कार्यवाही के लिए भेजा गया है।