{"_id":"6a24599d1e1bfe510504b260","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-balrampur-news-c-99-1-slko1029-149563-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Sat, 06 Jun 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीपुर सेमरी के मजरे मठवा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गैसड़ी क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी तुफैल अहमद ने पचपेड़वा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी 27 वर्षीय पुत्री आयशा खातून की शादी पांच वर्ष पूर्व मठवा गांव निवासी कलीम के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति कलीम, ससुर अब्दुल वहाब, सास किस्मत जहां तथा अन्य परिजन उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुरालीजन उससे पांच लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग भी कर रहे थे। तुफैल अहमद के अनुसार शनिवार को रिश्तेदारों से सूचना मिली कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आयशा का शव चारपाई पर रखा हुआ था। उनका आरोप है कि ससुरालियों ने गला घोंटकर उनकी बेटी की हत्या कर दी।
मृतका अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।