{"_id":"6740bb9c76a1ecdce20e1a60","slug":"marriage-hall-shines-as-soon-as-sahalag-starts-balrampur-news-c-99-1-brp1008-117463-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सहालग शुरू होते ही चमके मैरेज हाॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सहालग शुरू होते ही चमके मैरेज हाॅल
विज्ञापन
-बलरामपुर में मांगलिक कार्य के लिए सजा सुकून होटल।-संवाद
बलरामपुर। सहालग शुरू होते ही शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। मांगलिक कार्यक्रमों को लेकर मैरेज हऍल व लाॅन को सजाने व संवारने के काम में भी तेजी आ गई है। मैरेज हाॅल और लाॅन की बुकिंग को लेकर संचालकों में इसबार कोई उत्साह नहीं है। संचालकों का कहना है कि लगन कम होने के कारण इस बार बुकिंग में काफी कमी आई है। इससे करीब 60 फीसदी व्यवसाय प्रभावित हुआ है। शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए मैरेज लाॅन की बुकिंग को लेकर नगर के कुछ संचालकों से बात की गई तो उन लोगों ने ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
पिछले साल की अपेक्षा इस बार कम हुई बुकिंग
नगर में स्थित होटल की बनावट राजमहल की तरह होने से यह हाेटल देश-विदेश से आने वाले बौद्ध तीर्थयात्रियों के ठहरने का प्रमुख ठिकाना है। शादी-विवाह की बुकिंग के लिए भी यहां का लाॅन लोगों की पहली पसंद है। यहां संचालित दो लाॅन में जहां पिछले वर्ष मांगलिक कार्यक्रमों के लिए 50 से अधिक बुकिंग हुई थी, वहीं इस बार जनवरी तक मात्र 25 बुकिंग ही आई हैं। होटल के प्रबंधक नितीश तिवारी ने बताया कि मार्च तक करीब 40 बुकिंग होने की संभावना है। बुकिंग न बढ़ी तो नुकसान होना तय है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
लगन कम होने से घटी बुकिंग
व्यवसायी हारिस बिन खालिद दो मैरेज हाॅल का संचालन करते हैं। इनका कहना है कि इस बार लगन काफी कम हैं। मई व जून में भी लगन कम होने से इस बार अभी तक 20 से भी कम बुकिंग आई है। पिछले साल जहां 40 से अधिक बुकिंग हुई थी, वहीं इस बार 30 से भी कम बुकिंग रहने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
घट गई 50 फीसदी बुकिंग
नगर स्थित लाॅन के संचालक मंगल गुप्ता ने बताया कि इस बार हाॅल की बुकिंग में कमी आई है। अभी तक 50 फीसदी बुकिंग भी नहीं हुई है। पिछले साल जहां मैरेज लाॅन की 15 बुकिंग हुई थीं, वहीं इस बार अभी तक केवल पांच बुकिंग हुई हैं। एक-दो बुकिंग और होने की संभावना है।