फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Markets were bustling, villages and cities were bathed in light.

Balrampur News: बाजार रहे गुलजार, रोशनी में नहाए गांव-शहर

Sun, 19 Oct 2025 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Markets were bustling, villages and cities were bathed in light.
बलरामपुर के चौक बाजार में दीया खरीदते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। दीपावली को लेकर गांव से लेकर शहर तक उत्साह है। रविवार को दिनभर बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। पूरा दिन लोग कपड़े, बर्तन, दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे। रात में मकान रोशनी से जगमगा उठे। सोमवार को लक्ष्मी-गणेश पूजा के साथ दीपों का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बाजार, झारखंडी मंदिर मार्ग, पाटेश्वरी धाम और तुलसीपुर रोड पर दुकानों को झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मां पाटेश्वरी मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही। दीपावली की पूर्व संध्या पर मंदिर में दीपदान और आरती के विशेष आयोजन किए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका ने सफाई और बिजली आपूर्ति की विशेष व्यवस्था की है। वहीं, जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। बच्चों में पटाखों को लेकर उत्साह चरम पर है, वहीं, महिलाएं घरों की सजावट और पूजन की तैयारी में जुटी रहीं। हर गली और मोहल्ला रंग-बिरंगी झालरों और दीपों से जगमगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य हरिओम शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि पूजा से पहले घर को अच्छी तरह साफ करें और पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करें। लाल या पीले वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित करें और गंगाजल, अक्षत, पुष्प, इत्र, दीप तथा नैवेद्य अर्पित करें। उन्होंने बताया कि मां लक्ष्मी को खीर, बताशा और खील-पटाखा चढ़ाना शुभ होता है, वहीं गणेश जी को मोदक या बूंदी के लड्डू अर्पित करें।
अस्पताल में आरक्षित किए गए बेड
दीपावली पर्व पर प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। 16 थाना प्रभारियों के साथ ही 80 क्षेत्र की पुलिस टीमें सतर्क की गई हैं। एसपी विकास कुमार ने बताया कि चारों सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक सक्रिय रहेंगे। सभी से अपील की गई कि त्योहार में संयम और सतर्कता बरतें। सीएमओ डाॅ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि तीनों जिला अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड को अलर्ट किया गया है। वार्ड में 10-10 बेड बर्न मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेमोरियल अस्पताल में 20 व 21 अक्तूबर को सुबह आठ से रात आठ बजे डॉ. अब्दुल माजिद ड्यूटी करेंगे। दोनों दिन रात आठ से सुबह आठ बजे तक डॉ. अल्ताफ हुसैन मौजूद रहेंगे। इसी तरह संयुक्त जिला चिकित्सालय में तीन शिफ्ट में चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहेंगे। अलग-अलग समय में डॉ. धर्मवीर यादव, डॉ. फराज मन्नान व डॉ. प्रभात त्रिपाठी की ड्यूटी लगाई गई है। गंभीर स्थिति के लिए 102 व 108 एंबुलेंस काे सक्रिय रखा गया है। प्रत्येक सीएचसी पर इलाज के प्रबंध किए गए हैं।

खुशियाें के साथ मनाएं पर्व, रहें सावधान
दीपावली पर्व खुशियों का पर्व है, सावधानी बरतें। पटाखों से बच्चों को दूर रखें। सभी तहसील के एसडीएम सतर्क रहें और क्षेत्र की निगरानी करते रहें। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
पवन अग्रवाल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed