फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Markets are abuzz with activity for Ramadan

Balrampur News: रमजान को लेकर बाजारों में रौनक

Mon, 16 Feb 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 16 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Markets are abuzz with activity for Ramadan
बलरामपुर। पाक महीने रमजान की आमद को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह है। शहर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों रौनक बढ़ गई है। लोग परिवार के साथ खजूर, चिप्स, सूखे मेवे और फलों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। शाम ढलते ही दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगती है और बाजारों में चहल-पहल शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शकेबुर्रहमान उर्फ भय्यू मियां ने बताया कि रमजान बरकतों और रहमतों का महीना होता है। इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास करम करता है और नेक अमल करने वालों को विशेष सवाब मिलता है। चांद के दीदार के साथ माह-ए-रमजान प्रारंभ हो जाएगा। उम्मीद है कि बुधवार से रमजान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं, बल्कि आत्मसंयम, धैर्य और अच्छे आचरण का भी संदेश देता है। रोजेदारों को चाहिए कि वे पूरे महीने इबादत के साथ अपने परिवार, समाज और रोजी-रोटी की बेहतरी के लिए दुआ करें।मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही ने भी रमजान की अहमियत बताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed