{"_id":"66a2a642ec99f6a23b02ded4","slug":"many-officers-found-absent-after-signing-the-register-balrampur-news-c-99-1-brp1003-112276-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रजिस्टर में हस्ताक्षर कर गैरहाजिर मिले कई अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रजिस्टर में हस्ताक्षर कर गैरहाजिर मिले कई अधिकारी
Fri, 26 Jul 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
सदर ब्लॉक कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते सीडीओ संजीव कुमार मौर्य।
बलरामपुर। समय से कार्यालय में न बैठने की शिकायतों पर बृहस्पतिवार को सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान रजिस्टर में हस्ताक्षर करके कई गैरहाजिर मिले। इसपर कार्रवाई शुरू हो गई है।
सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति के अनुसार एक-एक कर्मचारियों का नाम लेकर हाजिरी लगाई, लेकिन कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले। एडीओ एजी, बीओ पीआरडी, एडीओ पंचायत, एपीओ मनरेगा, ब्लॉक मिशन प्रबंधक एनआरएलएम सहित कई अधिकारी निरीक्षण के दौरान गायब मिले। इतना ही नहीं भ्रमण रजिस्टर में इन अधिकारियों की कोई इंट्री भी नहीं मिली।
सीडीओ ने उपस्थिति पंजिका का पटल देख रही कर्मचारी अल्पना से जब पूछा कि इन लोगों ने कब हस्ताक्षर किए, कितने देर कार्यालय में रुके, तो वह कोई जवाब नहीं दे पाई। इसपर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अतिरिक्त बिना सूचना के गायब रहने वाले तकनीकी सहायक रियाजुद्दीन, अजीत पाल व शैलेंद्र मिश्र का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा।
विज्ञापन
सीडीओ ने संविदा कर्मियों से विभागीय योजनाओं की ऑनलाइन फीडिंग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने खुद कंप्यूटर में डाटा चेक किया। शौचालय के जियो टैगिंग में अनियमितता मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।