{"_id":"5e5552b38ebc3ef3d70892b5","slug":"mandalayukat-started-action-on-two-executive-organizations-balrampur-news-lko5105653118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कार्यदायी संस्थाओं पर मंडलायुक्त ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कार्यदायी संस्थाओं पर मंडलायुक्त ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त महेंद्र कुमार ने मंगलवार को दो कार्यदायी संस्थाओं पर कार्रवाई शुरु की है। कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निगम के एई, जेई व ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। गर्ल्स डिग्री कालेज घुघुलपुर के भवन निर्माण का सैंपल जांच आने तक कार्य बंद करने का निर्देश दिया है।
मंडलायुक्त ने गर्ल्स डिग्री कॉलेज घुघुलपुर के भवन निर्माण का टेक्निकल टीम के साथ जांच किया। जांच के दौरान ईंट, सीमेंट व निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री का सैंपल लिया गया। कार्यदायी संस्था पैक्सपेड को सैंपल जांच आने तक कार्य रोकने का निर्देश मंडलायुक्त ने दिय। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास भवन निर्माण का टेक्निकल टीम के साथ मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निगम के एई, जेई व ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने शिक्षा क्षेत्र सदर के प्राथमिक विद्यालय बेलहा में चौपाल लगाई। बच्चों के शिक्षा की गुणवत्ता, मिड डे मिल व खेलकूद आदि के बारे में जानकारी हासिल की। सीडीओ अमनदीप डुली को मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि वृद्धा, दिव्यांगजन व निराश्रित महिला पेंशन पात्रों को दिलाएं और इसका फीडबैक भी लें। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने सफाई कर्मी की शिकायत की। मंडलायुक्त ने सफाई कर्मी के तैनात का निर्देश दिया। 14वां वित्त से सभी मजरों में नाली, खडंजा, इंटरलाकिंग आदि कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से शौचालय उपयोग करने की अपील की। कहा कि गंदगी से तमाम बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन
शौचालय का प्रयोग करने से गंदगी को कम किया जा सकता है। पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों, निर्धन व बेसहारा लोगों को शासन की मंशा के अनुरुप किए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।