फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Manager and employees beat up a young man at a petrol pump, FIR registered

Balrampur News: पेट्रोल पंप पर मैनेजर व कर्मियों ने युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 27 Mar 2026 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Manager and employees beat up a young man at a petrol pump, FIR registered
बलरामपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरातफरी के बीच पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम लुचुइया निवासी कैलाश पासवान ने आरोप लगाया कि 25 मार्च को वह आरटीओ कार्यालय के पास नहर बालागंज स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था। उसी दौरान लाइन और पेट्रोल देने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पेट्रोल पंप के मैनेजर व कर्मचारियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed