{"_id":"63dfeb90488c8352d552b5cc","slug":"man-threatened-to-commit-suicide-by-climbing-on-water-tank-in-balrampur-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: प्रधानपति ने पानी की टंकी पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी, खाकी की कार्यशैली है नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: प्रधानपति ने पानी की टंकी पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी, खाकी की कार्यशैली है नाराजगी
Sun, 05 Feb 2023 11:17 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:17 PM IST
सार
नगर कोतवाली के बघनी बरवलिया गांव में शनिवार की रात गांव के कुछ लोगों ने प्रधान इंदू भारती के घर में घुसकर मारपीट की थी। प्रधानपति डाक्टर गोसाईं ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई होता न देख रविवार की दोपहर वह जल निगम कार्यालय के बगल स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा प्रधानपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस की कार्यशैली से नाराज प्रधान पति ने रविवार को जल निगम कार्यालय के बगल स्थित पानी टंकी पर चढ़ कर आत्महत्या करने की धमकी दी। प्रधानपति के ड्रामे से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद सीओ सिटी दरवेश कुमार के समझाने पर प्रधान पति पानी की टंकी से नीचे उतरा।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बघनी बरवलिया गांव में शनिवार की रात गांव के कुछ लोगों ने प्रधान इंदू भारती के घर में घुसकर मारपीट की थी। प्रधानपति डाक्टर गोसाईं ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई होता न देख रविवार की दोपहर वह जल निगम कार्यालय के बगल स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया। उसकी पत्नी व परिवारजन नीचे चिल्ला रहे थे। पुलिस की कार्यशैली से नाराज प्रधानपति पानी टंकी से कूदकर आत्महत्या करने की बात कह रहा था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
नगर कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों के समझाने पर भी प्रधानपति पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरा। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी दरवेश कुमार ने जब उसे यह बताया कि मारपीट के आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो चुका है। एफआइआर की प्रति दिखाने पर प्रधानपति पानी टंकी से नीचे उतर गया। सीओ ने बताया कि प्रधानपति को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं थी। अवसाद में आकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गए थे।
विज्ञापन