फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Maheshbhari road will be widened with Rs 41.17 crore

Balrampur News: 41.17 करोड़ से महेशभारी सड़क का कराया जाएगा चौड़ीकरण

Mon, 23 Dec 2024 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
Maheshbhari road will be widened with Rs 41.17 crore
बलरामपुर के महेशभारी जाने वाला सड़क, इसी का होगा चौड़ीकरण।-संवाद
महदेइया बाजार (बलरामपुर)। सदर विधानसभा क्षेत्र के महेशभारी-भैंसहवा मार्ग का चौड़ीकरण जल्द शुरू होगा। करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण कराने के लिए 41.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने टेंडर का प्रकाशन कर सड़क की मरम्मत एवं चौड़ीकरण की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महेशभारी-भैंसहवा मार्ग के निर्माण की मांग काफी दिनों से की जा रही थी, इसके लिए सदर विधायक पल्टूराम कई बार शासन को प्रस्ताव भी भेज चुके हैं। अब शासन स्तर से सड़क की मरम्मत और चाैड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इस सड़क से खरहड़गड़ही, हरबंशपुर, खखरेभारी, रामपुर, विशुनापुर, नंदनगर, अचानकपुर, जुआथान, इमिलिया, धर्मनगर, देवरिया मुबारकपुर, मनिकाकोट, शेखनरायनपुर, गंगापुर वीरपुर, धर्मपुर जंगल व हड़पुड़ा आदि गांवों के करीब दो लाख लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कई बार शासन को सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था। सदर विधायक के प्रस्ताव एवं क्षेत्रवासियों की मांग पर सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत कार्य को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए टेंडर भी प्रकाशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासी श्रवण जायसवाल, सूर्य प्रकाश पाठक, रवि जायसवाल, विपुल सिंह, ओमबाबू पांडे, राजेश मौर्या, चंबल पासवान, दामोदर शुक्ला, दीपक जायसवाल, मृत्यंजय मिश्रा, ब्रह्मा दत्त मिश्रा, चेत्रराम मिश्रा, अनोज कुमार सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्र, रामदीन जायसवाल, जगदंबा सिंह व मारूफ आदि का कहना है कि सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद क्षेत्र का विकास होगा। सबसे ज्यादा सहूलियत गन्ना किसानों को मिलेगी। (संवाद)




जल्द शुरू कराया जाएगा काम
सड़क के चौड़ीकरण की कवायद शुरू करा दी गई है। निविदा का प्रकाशन कराया गया है। डेढ़ साल में सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा कराया जाना है। शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed