फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mahashivratri today, the procession of Lord Bholenath will come out

महाशिवरात्रि पर्व आज, निकलेगी भगवान भोलेनाथ की बारात

Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri today, the procession of Lord Bholenath will come out
बलरामपुर। छोटी काशी के नाम से मशहूर बलरामपुर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। नगर के झारखंडी महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में साफ सफाई व सैनिटाइज कराया गया है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को नगर में भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकालने के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

अयोध्या की तरह नगर परिक्रमा के लिए बलरामपुर रियासत के तत्कालीन महाराजा दिग्विजय सिंह व महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने 365 शिवालयों का निर्माण कराया था। अधिक शिवालय होने के कारण बलरामपुर नगर को छोटी काशी के रुप में जाना जाता है।
विज्ञापन

शिव भक्तों की अधिकता के कारण रियासत के समय से ही बलरामपुर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करने के लिए भोर पहर से ही शिव भक्तों की भीड़ जुट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व के लिए नगर के झारखंडी महादेव मंदिर, भगवतीगंज धर्मपुर के झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम, शक्तिपीठ देवीपाटन स्थित शिवालय एवं उतरौला के दु:खहरण नाथ मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं।
यहां पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए बैरीकेटिंग कराई गई है। मंदिरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने में शिव भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किया गया है।

महाशिवरात्रि के दिन सिटी पैलेस स्थित रामलीला मैदान से भगवान शिव की बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। रामलीला मैदान से निकलकर शिव बारात मेजर चौराहा व वीर विनय चौराहा होते हुए झारखंडी मंदिर पहुंचेगी। यहां पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना व आरती उतारी जाएगी। यहां से निकलकर शिव बारात वीर विनय चौराहा व पुरानी चौक होते हुए पुन: रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed