{"_id":"5e6130d58ebc3ec7547cfb82","slug":"mahant-canceled-holi-meeting-ceremony-balrampur-news-lko5122312126","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत ने रद्द किया होली मिलन समारोह कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत ने रद्द किया होली मिलन समारोह कार्यक्रम
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने तुलसीपुर नगर में होने वाले होली मिलन समारोह को रद्द कर दिया है। कोरोना वाइरस के संक्रमण को लेकर महंत की तरफ से सावधानियां व सतर्कता बरती जा रही है।
महंत ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को लेकर सभी लोगों को सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए तुलसीपुर नगर के होने वाले होली मिलन समारोह को रद्द कर दिया गया है।
होली मिलन समारोह के लिए निकलने वाली यात्रा स्थगित करने की महंत ने अपील की है। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह आदि ने भी महंत के सुझाव का समर्थन किया है।